फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railway to issue special travelling card for national award winning player

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों पर रेलवे मेहरबान

Tue, 26 Feb 2013 06:40 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Feb 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
railway to issue special travelling card for national award winning player

रेलवे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को भी रेल पास की सुविधा देगा। इन पुरस्कारों से सम्मानित खिलाड़ी प्रथम और द्वितीय श्रेणी एसी के पास के हकदार होंगे। अभी तक यह लाभ केवल अर्जुन और द्रोणाचार्य से पुरस्कृत खिलाड़ियों को मिलता था।  

विज्ञापन


रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने यह घोषणा रेल बजट में की। ओलंपिक पदक विजेताओं व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को अब शताब्दी व राजधानी गाड़ियों का पास मिल सकेगा लेकिन इन दोनों ही ट्रेनों में सफर करने की सुविधा से राजीव गांधी खेल रत्न व ध्यानचंद अवार्डियों को दूर रखा गया है।
विज्ञापन


हालांकि सच्चाई यह भी है कि देश में जितने भी राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी हैं, उनमें से एक भी ऐसा नहीं है जिसे अर्जुन अवार्ड नहीं मिला हो।

रेल मंत्री ने पदक विजेताओं को एक और खुशखबरी दी है। जो पदक विजेता राजधानी व शताब्दी में पास के हकदार होंगे, उन्हें दूरंतो गाड़ियों में भी सफर करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रेल मंत्री ने लंदन ओलंपिक में रेलवे का परचम फहराने वाले सुशील कुमार के लगातार दो पदक जीतने का उल्लेख करते हुए खेल मंत्रालय की ओर से रेलवे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2012 दिए जाने का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed