{"_id":"38cedce0-21d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-and-sind-bank-introduced-rupe-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब एंड सिंध बैंक ने रुपे कार्ड की शुरुआत की","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पंजाब एंड सिंध बैंक ने रुपे कार्ड की शुरुआत की
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 29 Oct 2012 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड सिंध बैंक ने रुपे डेबिट कार्ड, रुपे किसान कार्ड, रुपे पनग्रेन कार्ड की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत बैंक के सीएमडी डीपी सिंह ने की। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सिंह ने बैंक के वर्तमान और भावी ग्राहकों को उपयुक्त बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु बैंक द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया।
विज्ञापन
सिंह ने लोगों को बैंक की तरफ आकर्षित करने हेतु बैंक द्वारा इसकी शाखाओं और एटीएम नेटवर्क के विस्तार, बैंकों के सीबीएस कार्यान्वयन के माध्यम से उपयुक्त बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे कदमों के बारे में बताया। बैंक द्वारा रुपे कार्ड की नई शुरूआत पर उन्होंने बताया कि बैंक ने इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा है तथा इस पर कोई सालाना शुल्क भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन