फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   production starts from honda cars' tapukara plant

होंडा कार्स के टपूकड़ा संयंत्र से उत्पादन शुरू

Mon, 24 Feb 2014 09:31 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
production starts from honda cars' tapukara plant

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने राजस्थान स्थित अपने टपूकड़ा (अलवर) संयंत्र से गाड़ियों का उत्पादन शुरू कर दिया। इस संयंत्र में सबसे पहले होंडा अमेज मॉडल का उत्पादन किया जाएगा।

विज्ञापन


टपूकड़ा में एचसीआईएल संयंत्र राजस्थान में पहला कार प्लांट है। यह प्लांट 450 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला है। कंपनी ने इस संयंत्र पर कुल 3,526 करोड़ रुपये के निवेश किया है। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता सालाना 1,20,000 है। इसमें फिलहाल 3,200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


एचसीआईएल के चेयरमैन एवं सीईओ हिरोनोरी कानायामा ने बताया कि टपूकड़ा संयंत्र से उत्पादन शुरू होने से हम भविष्य में बेहतर उत्पादों की योजना के साथ अपने भारतीय ग्राहकों की होंडा गाड़ियों की मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टपूकड़ा संयंत्र एचसीआईएल का दूसरा संयंत्र है, जिसके पहले चरण का परिचालन 2008 में इंजन के हिस्सों के लिए प्रेस शॉप और पावर ट्रेन इकाई के साथ किया जा चुका है। दूसरे संयंत्र में गाड़ियों का उत्पादन शुरू होने से भारत में एचसीआईएल की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर सालाना 2,40,000 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed