फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   PNB offers festival bonanza waives of processing fee

पीएनबी ने की त्योहारी लोन ऑफर की शुरुआत

Mon, 08 Oct 2012 09:04 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Oct 2012 09:04 PM IST
विज्ञापन
PNB offers festival bonanza waives of processing fee
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर ग्राहकों को लुभाने के इरादे से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर कई तरह की रियायतें देने की घोषणा की है। पीएनबी ने बताया कि होम लोन और पर्सनल लोन पर ग्राहकों को अब कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर को 10.50 प्रतिशत पर लाया गया है, जो बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है। पीएनबी ने बताया कि अब वह वाहन के एक्स शोरूम कीमत की सौ फीसदी राशि को फाइनेंस करेगा और उसके लिए 11.5 से लेकर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलेगा। पांच लाख रुपये तक के पर्सनल लोन पर भी बैंक ने कई आकर्षक योजनाएं पेश की हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक त्योहारी सीजन में फ्रिज और टेलीविजन जैसे टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की खरीद के लिए भी 15 फीसदी की दर से लोन दे रहा है। इस लोन पर वह कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेगा। बैंक का यह त्योहारी ऑफर 9 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed