{"_id":"f2e470a4-08db-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pm-want-to-stop-slowdown-in-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रुपये में उठापटक रोकने के उपाय चाहते हैं पीएम'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'रुपये में उठापटक रोकने के उपाय चाहते हैं पीएम'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रुपये में उठापटक को रोकने लायक उपाय अपनाए जाने के पक्षधर हैं। केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के सहयोगियों की समन्वय समिति की बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात की जरूरत पर बल दिया कि ऐसे उपाय किए जाने चाहिए, जिससे कि रुपये में तेजी से उठापटक को रोका जा सके। हालांकि वित्तमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह के उपाय किए जाने की जरूरत है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में इस वर्ष भारी उठापटक रही और रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में था। इस वर्ष जून में एक डॉलर की कीमत 57.32 रुपये के शिखर पर पहुंच गई थी। सरकार द्वारा हाल में उठाए गए आर्थिक सुधारों से विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीदें जगी हैं और रुपये पर दबाव भी कम हुआ है। फिलहाल, एक डॉलर की कीमत 53 रुपये के आसपास है। वित्तमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।