फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   PM Modi worried over excess air fare during festivals

त्योहारी सीजन में महंगे एयर टिकट पर पीएम चिंतित

Wed, 02 Sep 2015 08:56 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
PM Modi worried over excess air fare during festivals

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारी सीजन में ऊंचे हवाई किराये को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मामले को देख रहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्योहारी सीजन में हवाई टिकट के दामों पर चिंता जताते हुए इसका समाधान निकालने को कहा है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किराये का नियमन करना इसका समाधान नहीं हो सकता।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री को शिकायत मिली थी कि ओणम के मौके पर हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी की गई थी। उस वक्त खाड़ी के देशों में बड़ी संख्या में रहने वाले केरलवासी अपने प्रदेश आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराए के नाम पर हो रही लूट

PM Modi worried over excess air fare during festivals

अधिकारी ने कहा कि त्योहारी सीजन में अधिक हवाई किराया चिंता का विषय है। सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों में इस समस्या का समाधान करना चाहती है।

किराये का नियमन किए बिना समस्या के समाधान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि एक विकल्प सीटों की उपलब्धता बढ़वाना है, जिससे किराये में कमी आएगी। पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि किराये के नाम पर मची लूट सांसदों के साथ-साथ पीएम के लिए भी चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि जैसे ही कोई त्योहार आता है कंपनियां किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी कर देती हैं जिससे ग्राहकों को मजबूरन ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed