इलेक्ट्रिक वाहन बनाएं कंपनियां: प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) का कहना है कि भविष्य में तेल की मांग में 75 प्रतिशत वृद्धि परिवहन क्षेत्र से होगी और भारत तथा चीन की तेल की वैश्विक मांग बढ़ाने में बड़ी हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पेट्रोलियम उत्पादों की जरूरतों में से 80 प्रतिशत की पूर्ति आयात के माध्यम से की जा रही है और भविष्य में इसमें बढ़ोतरी की ही संभावना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल की ऊंची अंतरराष्ट्रीय कीमतों से भारत का बढ़ता आयात बिल, व्यापार घाटा और महंगाई देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बना रहा है। इसके मद्देनजर परिवहन क्षेत्र की तेल पर निर्भरता कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड वाहन सहित इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी को अपना कर तेल पर निर्भरता कम की जा सकती है।