फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol diesel price not hike

पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी नहीं होगी बढ़ोतरी

Fri, 30 Aug 2013 12:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price not hike

डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज होने से तेल कंपनियों के बिगड़ते आर्थिक स्वास्थ्य से परेशान पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की।

विज्ञापन


मोइली ने सीरिया संकट और कच्चे तेल का आयात बिल बढ़ने से तेल कंपनियों की बढ़ती अंडर रिकवरी का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री से करीब आधे घंटे तक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने हाल-फिलहाल में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका को नकार दिया है। लेकिन यह जरूर कहा है कि वे सरकार के बढ़ते चालू खाता घाटे को कम करने में सहयोग देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की जगह एकमुश्त 3-4 रुपए बढ़ाने और कर कटौती को लेकर भी बातचीत हुई।

मोइली ने कहा कि अर्थव्यवस्था की टेंशन को कम करने के लिए सभी प्रयासरत हैं। इसलिए हमने ऊर्जा की बचत और ईंधन की खपत कम करने को लेकर गंभीर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि पिछले माह 1.23 लाख करोड़ रुपए की अंडर रिकवरी का अनुमान लगाया गया था, जो कि अब इससे कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। इस मुद्दे पर भी वित्त मंत्री से बातचीत हुई है।

माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र के खत्म होते ही सरकार ईंधनों के दाम बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। दरअसल सालभर में 20 फीसदी तक रुपए की कीमत घटने और कच्चे तेल की कीमत दो वर्ष के उच्चतम स्तर तक पहुंच जाने का सर्वाधिक असर सब्सिडी प्राप्त ईंधनों पर हो रहा है।

मौजूदा स्थिति में डीजल और रसोई गैस की बिक्री पर तेल कंपनियों का सालाना नुकसान 1.23 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपए होने की आशंका है।

इस वजह से तेल कंपनियां पेट्रोलियम मंत्रालय पर डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ा रही हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर सरकार को इस घाटे की भरपाई करनी होगी। इसलिए यह संभावना है कि सरकार डीजल और एलपीजी कीमतों में एकमुश्त वृद्धि का निर्णय ले सकती है।


डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों को फिलहाल 10.22 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। जो कि मई में तीन रुपए प्रति लीटर से भी कम था। जबकि किरोसिन पर 33.54 रुपए प्रति लीटर और रसोई गैस पर 412 रुपए प्रति सिलेंडर का घाटा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed