फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Petrol cheaper by Rs 1.09 a litre, diesel price hiked by 50 paise.

पेट्रोल १.०९ रुपये सस्ता, डीजल ५० पैसे महंगा

Thu, 31 Jul 2014 09:12 PM IST
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन

महंगाई की मार झेल रही जनता के पेट्रोल की कीमतों में राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल १.०९ रुपये सस्ता कर दिया है। रसोई गैस का गैर-रियायती सिलेंडर भी अब २.५ रुपये सस्ता मिलेगा। लेकिन डीजल के दाम में ५० पैसे की मासिक बढ़ोतरी भी हुई है। नई कीमतें बृहस्पतिवार आधी रात से लागू होंगी। अप्रैल के बाद पेट्रोल कीमतों में यह पहली कटौती है।

विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, अब डीजल पर सब्सिडी घाटा 1.83 रुपये प्रति लीटर से घटकर 1.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले दिनों अंतरराष्टï्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत रहने से तेल कंपनियां को पेट्रोल के दाम घटाने का मौका मिला है। टैक्स के बाद दिल्ली में पेट्रोल १.३० रुपये सस्ता और डीजल ५६ पैसे महंगा मिलेगा। तेल कंपनियों ने थोक डीजल भी ७२ पैसे सस्ता किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed