2013-14 में प्रति व्यक्ति आय पहुंची 54,133 रुपये पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज नहीं होने, मशीनरी ठप करने और पालिसी पैरालाइसिस का दंश झेल रहे मनमोहन सिंह सरकार की भी उपलब्धियां कम नहीं हैं। सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013-14 में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 फीसदी रही। हालांकि, इसकी गणना के लिए आधार वर्ष में बदलाव किया गया है।
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अब आधार वर्ष 2011-12 है, जबकि पहले यह 2004-05 था। नए आधार वर्ष के सहारे हुई गणना के मुताबिक वर्ष 2013-14 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़ोतरी की दर 6.9 फीसदी रही, जबकि पुराने आधार वर्ष के सहारे हुई गणना में यह 4.7 फीसदी थी।
54,133 रुपये है व्यक्ति आय
इसी तरह अब 2012-13 के लिए भी अर्थव्यवस्था की विकास दर बढ़ कर 5.1 फीसदी हो गई है, जो कि पुराने आधार वर्ष से 4.5 फीसदी थी। अब सकल घरेलू उत्पाद की गणना में अनौपचारिक औद्योगिक क्षेत्र, जैसे- स्मार्ट फोन, एलईडी टेलीविजन सेट आदि को भी शामिल किए गए हैं।
नए आधार वर्ष के सहारे की गई गणना के मुताबिक 2011-12 में देश का सकल घरेलू उत्पाद 88.3 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 2013-14 के लिए यह 113.4 लाख करोड़ रुपये रहा। 2011 की जनसंख्या के आधार पर यदि चालू कीमत पर प्रति व्यक्ति आय की गणना करें तो यह 2013-14 के लिए 54,133 रुपये रहा।