फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   people who travel by bus will be insured for rs 20

बस से सफर करने वालों का 20 रुपये में होगा बीमा

Thu, 01 Aug 2013 09:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 01 Aug 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
people who travel by bus will be insured for rs 20

आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अभीबस डॉटकॉम के साथ मिलकर बस यात्रियों को महज 20 रुपये में बीमा कवर उपलब्ध कराने की पेशकश की है।

विज्ञापन


इसके तहत यात्रियों को एकतरफा यात्रा (वन वे जर्नी) के दौरान बीमा कवर पाने के लिए केवल 20 रुपये का प्रीमियम अदा करना होगा, चाहे उनके टिकट की कीमत कितनी भी हो।
विज्ञापन


इस प्रीमियम के एवज में कंपनी यात्रियों को 2 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर देगी। इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनी डेढ़ लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का भी वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 24 घंटे की अवधि को छोड़कर बीमाधारकों को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अधिकतम सात दिन के लिए प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता (डेली अलाउंस) भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed