फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   people could not get pension

तो नहीं मिलेगी PF अकाउंट वालों को पेंशन!

Sat, 14 Jun 2014 10:14 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
people could not get pension

कर्मचारी भविष्य निधि खाताधारकों के लिए न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रति माह देने की योजना को मंजूरी मिलने के छह माह बाद भी इसकी शुरूआत नहीं हो सकी है। फरवरी में इस प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर लगी थी।

विज्ञापन


एक अप्रैल से इसे लागू किया जाना था। लेकिन नई सरकार के गठन के बावजूद योजना को अमलीजामा पहनाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। इस अनदेखी से मजदूर संगठन नाराज हैं। वे इस मुद्दे पर 26 जून को होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के बैठक में श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


सीबीटी के सदस्य ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद न्यूनतम पेंशन लागू होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक इसकी सुगबुगाहट भी नहीं है।

न्यूनतम तीन हजार रुपए पेंशन की मांग थी

people could not get pension

इसलिए सीबीटी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। हालांकि पिछली सरकार में मजदूर संगठनों की ओर से न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये मासिक करने की मांग की गई थी। इस मांग को वाजिब बताते हुए पूर्व श्रम मंत्री ने भविष्य में इस पर निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया था।

इसलिए अब तीन हजार रुपये न्यूनतम पेंशन का प्रस्ताव सीबीटी की बैठक में रखने की तैयारी है। भाजपा नेता भगत सिंह कोशियारी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति पहले ही न्यूनतम मासिक पेंशन तीन हजार रुपये तय करने की सिफारिश कर चुका है।

पीएफ पर मिलेगा नौ फीसदी ब्याज

people could not get pension

इसके अलावा पेंशनरों के लिए मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने और वर्कर बैंक बनाने की मांग भी रखी जाएगी। हालांकि वित्त मंत्रालय ऐसे बैंक को तैयार करने पर सहमत नहीं है।

उपाध्याय ने कहा कि ईपीएफओ के पास पर्याप्त रकम है। इसलिए नए सिरे से इस पर चर्चा हो सकती है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सीबीटी की बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ जमा पर नौ फीसदी ब्याज देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

पिछले वित्त वर्ष में यह पौने नौ फीसदी थी। दरअसल पीएफ रकम के निवेश इस इस वर्ष बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो ईपीएफओ के पास पर्याप्त रकम है। इसलिए नौ फीसदी ब्याज दर तय करना मुश्किल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed