फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   PDS system will be digitalised

राशन आया या नहीं, अब बताएगा आपका मोबाइल

Wed, 24 Oct 2012 06:36 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Oct 2012 06:36 PM IST
विज्ञापन
PDS system will be digitalised

अगर सरकार की योजना कामयाब रही, तो लोगों को एसएमएस और ईमेल के जरिए सस्ते राशन की सूचना मिला करेगी। फर्जी राशन कार्ड और सस्ते राशन की चोरी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी जन वितरण प्रणाली के डिजिटलीकरण की तैयारी कर ली है। इसके तहत लोगों को टोल-फ्री नंबरों के जरिए राशन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने की व्यवस्था सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे पीडीएस सिस्टम को हाईटेक करने के लिए करीब 884 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। सरकारी भंडार से लेकर राशन की दुकान तक आपूर्ति के हरेक स्तर पर निगरानी और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए कंप्यूटरीकरण का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


देश के कई जिलों में बायोमेट्रिक कार्ड और कंप्यूटरीकरण के जरिये राशन की चोरी और फर्जी राशन कार्ड के मामले रोकने में कामयाबी मिली है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना को व्यापक स्तर पर लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में केंद्र और राज्यों की बराबर भागीदारी होगी। इस पर केंद्र सरकार 489.37 करोड़ रुपये और राज्य सरकारें 394.70 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए केन्द्र और राज्यों में खर्च की हिस्सेदारी 90ऱ्10 के अनुपात तय की गई है। सरकार ने अगले साल अक्तूबर तक इस योजना को लागू करने का लक्ष्य तय किया है।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कंप्यूटरीकरण के जरिये सरकार सिर्फ लक्षित समूह को ही सस्ता राशन मुहैया करने की अपनी नीति को अमल में लाना चाहती है। इसके लिए एसएमएस, ई-मेल, टोल-फ्री नम्बर आदि के जरिये राशन आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के तहत पूरे डेटाबेस के डिजिटलीकरण के अलावा एक जन शिकायत एवं पारदर्शिता पोर्टल बनाने की तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed