{"_id":"22dfc13c-a6c5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"online-hiring-activity-rises-7-pc-over-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नौकरियों के अवसर बढ़े","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑनलाइन नौकरियों के अवसर बढ़े
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में भारतीय कारोबारियों का भरोसा मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सालाना आधार में इस साल मार्च में ऑनलाइन नियुक्तियों की गतिविधियों में आई 7 फीसदी की बढ़ोतरी ने इस दावे को मजबूत किया है।
जॉब पोर्टल मॉन्सटर डॉट कॉम की एक रिसर्च में यह जानकारी सामने आई है।
हालांकि, मासिक आधार पर इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। इस साल जनवरी और फरवरी में लगातार गिरावट के बाद मार्च में रोजगार सूचकांक स्थिर रहा।
मॉन्सटर डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (भारत, मध्य एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया) संजय मोदी का कहना है कि भारत के मॉन्सटर रोजगार सूचकांक में वार्षिक वृद्धि दर सकारात्मक रही और कमोबेश सभी सेक्टरों व जगहों पर नौकरियों के अवसरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रोजगार के अवसरों में आई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि भारतीय कारोबारियों का भरोसा घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूत हुआ है।
मॉन्सटर रोजगार सूचकांक के दायरे में आने वाले 27 सेक्टरों में से 22 में ऑनलाइन नियुक्तियों में मार्च 2012 और मार्च 2013 के बीच बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आंकड़ों के मुताबिक शिपिंग सेक्टर में 58 फीसदी और कृषि आधारित उद्योगों में 33 फीसदी की सालाना तेजी देखी गई।
हालांकि, आयात-निर्यात और तेल एवं गैस सेक्टर में सालाना आधार पर ऑनलाइन नियुक्तियों की गतिविधियों में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
मॉन्सटर के मुताबिक, उसके सूचकांक में शामिल सभी 13 स्थानों पर सालाना आधार पर इस साल मार्च में ऑनलाइन नियुक्तियों की गतिविधियों में तेजी आई है।
इनमें से जयपुर में सबसे अधिक 42 फीसदी और चंडीगढ़ में 38 फीसदी का उछाल देखा गया।