फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now make url in hindi language

मोदी सरकार ने लॉन्च किया नया डोमेन ‘डॉट भारत’

Thu, 28 Aug 2014 09:13 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
now make url in hindi language

इंटरनेट के इस्तेमाल में भाषा का अवरोध खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ी पहल की है। अब आप देवनागरी लिपि में वेबसाइट का पता इंटरनेट पर टाइप कर सकेंगे। साथ ही उसके जरिए हिंदी में पूरी जानकारी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्र सरकार ने ‘डॉट भारत’ डोमेन को लांच कर दिया है। सरकार की इस पहल से जल्द ही आप हिंदी और दूसरी भाषा में सरकारी वेब पोर्टल के साथ दूसरे पोर्टल का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा में वेबसाइट का पता टाइप नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के ‘डिजिटल इंडिया अभियान’ की दिशा में ‘डॉट भारत’ डोमेन एक अहम पड़ाव साबित होगा। इसके अलावा हमारी कोशिश होगी कि वेबसाइट पर हिंदी भाषा के कंटेंट सरल व सहज हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय भाषाओं को मजबूत बनाने की तैयारी

now make url in hindi language

उन्होंने खासतौर से कहा कि कंटेंट प्रशासकीय हिंदी भाषा के रूप में नहीं होने चाहिए। कंटेंट आसान होने से लोगों में लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी।

इसके अलावा सरकार हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में जल्द से जल्द कंटेंट उपलब्ध कराएगी। देवनागरी लिपि के जरिए शुरुआत होने से हिंदी के अलावा बोडो, डोगरी, मैथिली, मराठी, कोंकणी, नेपाली और सिंधी भाषा में इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शुरू में सरकारी वेबसाइट होंगी उपलब्ध
डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी शुरुआत में आईआरसीटीसी, बीएसएनएल और एयर इंडिया की वेबसाइट को डॉट भारत डोमेन के जरिए देवनागरी में लांच करेगा।

उसके बाद धीरे-धीरे दूसरी सरकारी संस्थाओं और विभागों को डॉट भारत डोमेन के साथ लांच किया जाएगा। डॉट भारत डोमेन को इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया, सीडैक आदि ने मिलकर तैयार किया है।

क्या होगा फायदा
अभी इंटरनेट पर वेबसाइट का पता जब हम देते हैं, तो डोमेन डॉट कॉम, डॉट जीओवी या डॉट इन अंग्रेजी भाषा में होता है। डॉट भारत डोमेन हिंदी भाषा में होगा। साथ ही हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में ही आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed