फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now education loan to students without guarantee

एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये है आपके काम की खबर

Sun, 20 Sep 2015 02:06 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
now education loan to students without guarantee

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के फैसले के मद्देनजर अब केंद्र सरकार भी देश भर के छात्रों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए साढ़े सात लाख रूपए का शिक्षा कर्ज बिना किसी थर्ड पार्टी गारंटी की सुविधा देने जा रही है। छात्रों के कर्ज लिए केंद्र सरकार खुद अपनी ओर से बैंक को गारंटी देगी।

विज्ञापन


साथ ही छात्रों को अब कर्ज चुकाने में भी आसानी होगी, क्योकि केंद्र सरकार शिक्षा कर्ज को लेकर मौजूदा नियमों को छात्रों के लिए सुगम करने जा रही है। वित्त मंत्रालय इस संबंध में औपचारिकता पूरी कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार साढ़े सात लाख रूपए तक के कर्ज पर कम से कम ब्याज दर का प्रावधान करने की भी योजना बना रही है।
विज्ञापन


अभी छात्रों को चार से साढ़े सात लाख रूपए का कर्ज लेने पर थर्ड पार्टी गारंटी की जरूरत होती है। अभी छात्रों को पाठ्यक्रम खत्म होने या फिर नौकरी लगने की तारीख में जो भी दिन पहले आता है उस दिन से छह महीने बाद से कर्ज चुकाने की किश्त शुरूआत हो जाती है। जिससे छात्रों और उनके परिवार पर कर्ज चुकाने का बोझ बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा एक साल का समय

now education loan to students without guarantee

इस बोझ के चलते कई छात्र अपने पाठ्यक्रम में बेहतर करने से भी चूक जाते हैं। मगर अब उसे एक साल का समय मिलेगा। साथ ही इस योजना के तहत शिक्षा पर कर्ज दो फीसदी के बेस रेट से ज्यादा ब्याज दर रखने का भी प्रस्ताव है। छात्रों को कर्ज चुकाने के लिए कुल 20 साल की अवधि मिलेगी। बैंक को कर्ज की गारंटी देने के लिए सरकार अब बाकायदा एक फंड तैयार करेगी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चार हजार करोड़ रूपए का यह कॉरपस फंड पांच साल के लिए बनाने की बात है। पहले वित्तीय साल में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। लगभग सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को इसमें शामिल करने की योजना है।

साथ ही कई निजी बैंकों को भी इससे जोड़ने को लेकर पहल की जाएगी। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सरकार बैंकों द्वारा जारी कर्ज की 75 फीसदी रकम की गारंटी देगी और अगर कोई छात्र कर्ज वापस नहीं दे पाता तो मामले के मुताबिक बैंक के दावे का निपटारा भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed