फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   not cut off connection of blackberry customers

नहीं कटेंगे ब्लैकबेरी ग्राहकों के कनेक्शन?

Sun, 24 Feb 2013 06:52 PM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Sun, 24 Feb 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
not cut off connection of blackberry customers

बीएसएनएल और एमटीएनएल के ब्लैकबेरी ग्राहकों को जल्द राहत मिल सकती है। दूरसंचार विभाग दोनों कंपनियों की मांग पर उन्हें ब्लैकबेरी के मुंबई स्थित सर्वर से जुड़ने के लिए और मोहलत दे सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों कंपनियों के ब्लैकबेरी सेवा लेने वाले ग्राहकों पर फोन कनेक्शन कटने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि दोनों कंपनियों ने अभी तक ब्लैकबेरी के मुंबई स्थित सर्वर से अपने नेटवर्क को नहीं जोड़ा है।
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे ब्लैकबेरी के मुंबई स्थित सर्वर से खुद को जोड़ ले, ताकि ब्लैकबेरी से आदान-प्रदान होने वाले संदेशों को सुरक्षा एजेंसियां पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि सभी निजी कंपनियों ने ऐसा कर लिया है। मगर सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल खुद को सर्वर से नहीं जोड़ पाए हैं।

कंपनी ने सरकार से कहा है कि ऐसी व्यवस्था के लिए उसे कुछ और उपकरणों की जरूरत होगी। जिसे खरीदने के लिए टेंडर दिए गए हैं और इस प्रक्रिया में समय लगेगा। दोनों कंपनियों की गुजारिश को देखते हुए दूरसंचार विभाग कुछ और मोहलत देने के लिए तैयार लग रहा है।


विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि दोनों पीएसयू की वजहें काफी हद तक जायज हैं। वहां ऐसे उपकरणों को लेने में टेंडर की प्रक्रिया होती है। निजी कंपनियों में ऐसा नहीं होता है।

लिहाजा, और मोहलत देने पर सरकार विचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि दूरसंचार सचिव आर चंद्रशेखर की दोनों पीएसयू के अधिकारियों से बात भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed