फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   no plans to constitute a retail regulatory authority says govt

खुदरा कारोबार के लिए अलग नियामक नहीं बनेगा

Wed, 19 Dec 2012 09:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 19 Dec 2012 09:54 PM IST
विज्ञापन
no plans to constitute a retail regulatory authority says govt
रिटेल कारोबार के नियमन के लिए अलग से खुदरा नियामक निकाय (आरआरए) के गठन की सरकार की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एस जगतरक्षकन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग से संबंधित संसदीय समिति ने रिटेल सेक्टर में विदेशी और घरेलू निवेश पर अपनी 19वीं रिपोर्ट में आरआरए के गठन का सुझाव दिया था, ताकि कारोबार में गैरवाजिब तरीके अपनाने जैसी समस्याओं और अन्य मामलों से निपटा जा सके। गौरतलब है कि मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि सिंगल ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की सीमा को बढ़ा कर शत-प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed