फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   No ADF charges at Delhi Mumbai airports

एयरपोर्ट विकास शुल्क के नाम पर नहीं कटेगी जेब

Tue, 16 Oct 2012 08:14 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2012 08:14 PM IST
विज्ञापन
No ADF charges at Delhi Mumbai airports
नए साल से दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों की जेब एयरपोर्ट विकास शुल्क (एडीएफ) के नाम पर नहीं कटेगी। यह शुल्क सिर्फ इन दो एयरपोर्ट पर ही वसूला जाता है। केंद्र सरकार ने आगामी एक जनवरी से एडीएफ समाप्त करने की तैयारी कर ली है, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट से घरेलू यात्रा 200 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रा 1300 रुपये सस्ती हो जाएगी।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर एडीएफ समाप्त करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को दोनों हवाई अड्डों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत एएआई जल्द ही एक प्रस्ताव एयरपोर्ट इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) को भेजेगी। इन दोनों एयरपोर्ट को निजी और सरकारी क्षेत्र की भागीदारी में विकसित किया गया है, जिसके एवज में यात्रियों से यह विकास शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन


एडीएफ खत्म होने से मुंबई एयरपोर्ट पर भी घरेलू यात्रियों को 100 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 600 रुपये की बचत होगी। लेकिन इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 4200 करोड़ रुपये और दिल्ली एयरपोर्ट पर 1175 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसकी भरपाई सरकार इन एयरपोर्ट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर करना चाहती है। एडीएफ खत्म होने की सूरत में एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनियों को भी निवेश बढ़ाना होगा। अजित ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को मुंबई एयरपोर्ट में 288 करोड़ रुपये और दिल्ली एयरपोर्ट में 102 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से वसूले जाने विकास शुल्क के खिलाफ इंडियन एयरलाइंस फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने एडीएफ पर रोक नहीं लगाई लेकिन इस पर कई सवाल जरूर खड़े किए थे, जिसके बाद सरकार ने कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट पर इस तरह का शुल्क नहीं वसूलने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed