फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   NITI aayog meeting will be held on 6 february

नीति आयोग की पहली बैठक 6 फरवरी को, मोदी होंगे शामिल

Wed, 28 Jan 2015 02:39 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
NITI aayog meeting will be held on 6 february

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग की पहली बैठक आगामी 6 फरवरी को आयोजित होगी।

विज्ञापन


नीति आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसकी पहली बैठक में आयोग के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी और इसके सभी कार्यपालकों की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद 8 फरवरी को आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक भी होगी, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र शासित प्रदेशों के उप राज्याल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 7 दिसंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, ताकि नीति आयोग के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा सके। इसके बाद ही नीति आयोग का स्वरूप सामने आया।

अरविंद पनगढ़िया हैं उपाध्यक्ष

NITI aayog meeting will be held on 6 february

योजना आयोग के स्थान पर बनाए गए नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले उपाध्यक्ष प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया को बनाया है। इसके दो पूर्णकालिक सदस्य हैं, जिनमें बिबेक देबराय और वी के सारस्वत शामिल हैं।

बिबेक देबराय ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सारस्वत के भी शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। आयोग के सदस्यों में केन्द्र सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed