{"_id":"c00e67f4-211b-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"new-faces-to-the-cabinet-welcome-by-the-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल के नए चेहरों का उद्योग जगत ने किया स्वागत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मंत्रिमंडल के नए चेहरों का उद्योग जगत ने किया स्वागत
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए सरकार के नए मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी चेहरों का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। उद्योग जगत ने बिजली क्षेत्र का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपे जाने पर इस ओर सुधार की संभावना जताई है, जिसका सकारात्मक असर उद्योगों पर भी होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर उद्योग जगत का मानना है कि कमलनाथ जैसे अनुभवी नेता को संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने से संसद का आगामी सत्र निर्बाध चलेगा और आर्थिक सुधारों की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उद्योग संगठन फिक्की के अध्यक्ष आरवी कनोरिया ने बिजली और कंपनी मामलों के मंत्रालय युवा मंत्रियों को दिये जाने पर खुशी जाहिर की है। जबकि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच अच्छा संतुलन है।
विज्ञापन
एसोचैम के महासचिव डीएस रावत का कहना है कि सदन की कार्यवाही के प्रबंधन के लिए कमलनाथ को भार सौंपने से यह उम्मीद की जा सकती है कि आर्थिक सुधारों से संबंधित कई लंबित विधेयकों को पारित कराने में मदद मिल सकती है।