फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   new cheque system will now apply from april 2013

नई चेक प्रणाली अब अप्रैल 2013 से होगी लागू

Sat, 15 Dec 2012 12:16 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Dec 2012 12:16 AM IST
विज्ञापन
new cheque system will now apply from april 2013

नई चेक प्रणाली को लागू करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक जनवरी की सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। अब यह प्रणाली एक अप्रैल 2013 से लागू होगी। इसके पहले बैंकों ने रिजर्व बैंक के साथ हुई बैठक में कहा था कि 31 दिसंबर तक सभी पुराने चेक को बदलना तथा पूरे देश में बैंकों के नेटवर्क को स्कैनर से जोड़ना मुश्किल होगा। जिसे देखते हुए एक जनवरी से लागू तिथि को बढ़ा देना चाहिए।

विज्ञापन


बैंकों के इस सुझाव को देखते हुए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा है कि अब चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस-2010) को लागू करने की प्रक्रिया 31 मार्च 2013 तक बैंक पूरा कर ले। सीटीएस-2010 के लागू होने से ग्राहकों के चेक काफी कम समय में क्लीयर हो सकेंगे। अभी यह प्रणाली एनसीआर सहित देश के बड़े शहरों में लागू है। सीटीएस प्रणाली के तहत चेक को तस्वीर के जरिए क्लीयर किया जाता है।
विज्ञापन


इस प्रणाली को एक जनवरी से लागू करने में असमर्थता जताते हुए बैंकों ने कहा था कि पूरे देश में लागू करने के लिए सभी शाखाओं को इसके लिए तैयार करना होगा। जिले के मुख्यालय के बाद गांव, कस्बों में भी बैंकों की शाखाएं हैं। साथ ही कई क्षेत्रों में बैंक की दो शाखाओं के बीच 30-35 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में नई प्रणाली के लिए स्कैनर की जरूरत होगी जो कि खर्चीला भी है और इतने कम बचे दिनों में पहुंचाना भी मुश्किल है। साथ ही नई चेक बुक भी बांटने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed