{"_id":"e957deb0-8d9f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nalco-share-sale-over-subscribed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालको की शेयर बिक्री को पूर्ण अभिदान ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नालको की शेयर बिक्री को पूर्ण अभिदान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नालको के पब्लिक ऑफर को शुक्रवार को बाजार बंद होने से पहले ही पूर्ण अभिदान मिल गया। सरकार को इस शेयर बिक्री से कम से कम 515 करोड़ रुपये मिलना तय है।
विज्ञापन
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, सुबह शेयरों की नीलामी शुरू होने के बाद दोपहर 3.03 बजे तक 13.21 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि ऑफर का आकार 12.88 करोड़ शेयर का था। वैध बोलियों का भारित औसत मूल्य यानी इंडिकेटिव प्राइस 40.01 रुपये प्रति शेयर था। सरकार को इस भाव पर करीब 515 करोड़ रुपये हासिल होंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में विनिवेश पर अधिकार प्राप्त मंत्री समूह ने नालको में ऑफर ऑफ सेल के जरिए 25.77 करोड़ शेयर या 10 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने को अनुमति दी थी। सरकार ने नालको में अभी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेची है।
विज्ञापन
शेयर बिक्री के लिए फ्लोर प्राइज 40 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इस बीच, शेयर बाजारों में नालको के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार पर नालको के शेयर पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 8.81 फीसदी टूटकर 40.35 रुपये पर बंद हुए।