फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mustard oil price zooms in delhi and kolkata

दिवाली का दिवाला, प्याज और दाल के बाद तेल भी महंगा

Mon, 02 Nov 2015 04:03 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil price zooms in delhi and kolkata

प्याज और दाल के बाद सरसों के तेल की कीमत भी आसमान छूने लगी हैं। दिल्ली में सरसों की तेल की कीमतों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि कोलकाता में 27 रुपए महंगा बिक रहा है।

विज्ञापन


तेल के कीमत में ये बढ़ोतरी पिछले एक वर्ष के दरम्यान हुई हैं, जिसका काराण तिलहन के उत्पादन में आई कमी माना जा रहा है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात ये है की अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचुर मात्रा में उपलब्धता के कारण रपाम आइल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामले के मंत्रालय की प्राइस मॉनिटरिंग सेल ने जो आंकड़े जुटाए हैं, उसके मुताबिक सरसो के तेल में पिछले एक साल में औसतन 10 रुपए बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर, 2014 में ये कीमत 90 रुपए थी, जबकि अक्टूबर, 2105 में ये 100 रुपए प्रति लीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सरसों का उत्पादन कम ही रहेगा

Mustard oil price zooms in delhi and kolkata

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सरसों तेल के उत्पादकों के हवाले से बताया कि अगले कुछ महीनों में सरसों की तेल की मांग और बढ़ेगी, जिससे कीमतों में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

एक उत्पादक ने बताया कि सरसों के तेल की का उत्पादन बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। फसलें बर्बाद होने के चलते इस साल उत्पादन कम ही रहेगा। हालांकि मस्टर्ड रिसर्च प्रमोशन कंजार्टियम का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

कंजार्टियम के प्रवक्ता उमेश वेरा ने बताया कि सरसों में डेढ़ से दो मिलियन टन की बढ़ोतरी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस समय दाल 180 से 220 रुपए किलो के आसपास बिक रही है, जबकि प्याज अगस्त से ही 50 से 60 रुपए किलो की दर से बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed