{"_id":"5c6501a3bdec2259b05bc2b8","slug":"mumbai-share-market-sensex-down-by-more-than-100-points-in-early-trade-thirsday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजारों में नरमी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स में 100 अंक से भी अधिक नीचे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शेयर बाजारों में नरमी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स में 100 अंक से भी अधिक नीचे
Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी के संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। बंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों वाला सेंसेक्स शुरू में 120.01 अंक या 0.33% गिर कर 35,914.10 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.95 अंक या 0.38% गिर कर 10,752.70 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स पिछले पांच दिन से कुल मिला कर 840 अंक नीचे आ चुका है।
विज्ञापन
सुबह भारती एयरटेल, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस टेक., एचसीएल टेक., एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टीसीएस, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, टाटा स्टील, और इंडसइंड बैंक के शेयर नीचे चल रहे थे। इनमें अधिकतम 2.48 प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही थी।
विज्ञापन
येस बैंक अच्छी खबर से 20 प्रतिशत उछाल पर था। रिजर्व बैंक ने कहा है कि इस बैंक द्वारा 2017-18 में किए गए अपने रिणों के वर्गीकरण में कोई हेर-फेर नहीं दिखा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों- आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयर भी तेजी में थे।
विज्ञापन
एशियायी बाजारों में सुबह नरमी के रुझान का घरेलू बाजार पर असर दिखा। हांगकांग, सिंगापुर, द. कोरिया और जापान के प्रमुख सूचकांक नीचे चल रहे थे। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस सूचकांक 0.46% के लाभ में बंद हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बजार में 0.46% चढ़ कर 63.90 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।