फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Multiple gas connections will keep freedom

मल्टीपल गैस कनेक्शन रखने की मिलेगी आजादी

Thu, 25 Oct 2012 11:57 PM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय Updated Thu, 25 Oct 2012 11:57 PM IST
विज्ञापन
Multiple gas connections will keep freedom

प्रत्येक रसोई गैस कनेक्शन पर सिलेंडरों की संख्या सीमित कर आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा चुकी सरकार अब नियम व शर्तों में थोड़ी ढील देकर अपनी कमाई बढ़ाने की तैयारी में है। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए फरमान के मुताबिक कोई भी ग्राहक अब कुछ शर्तों के साथ एक से ज्यादा गैस कनेक्शन रख सकता है। हालांकि उन्हें इस कनेक्शन के जरिए रियायती दर पर सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। यानी उन्हें प्रत्येक सिलेंडर के लिए 410 रुपये की जगह 1050 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


मंत्रालय का मानना है कि इस विकल्प के जरिए उच्च वर्ग और जरूरतमंदों की समस्या का हल निकालने में मदद मिल सकेगी। खास बात यह है कि ग्राहक इस कनेक्शन पर मनमाफिक सिलेंडरों की संख्या उठा सकते हैं। यही नहीं ग्राहक चाहें तो गैर घरेलू कीमत वाले सिलेंडरों के लिए दो से ज्यादा कनेक्शन भी रख सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ग्राहकों पर केवल एक कनेक्शन रखने के लिए तेल कंपनियों का डंडा नहीं चलेगा। साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर के समक्ष यह साबित करने की जरूरत भी नहीं है कि उनके पास नॉन डोमेस्टिक कीमत पर गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए मल्टीपल कनेक्शन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे ग्राहक जिन्हें नया कनेक्शन लेने की जल्दी है, तेल कंपनियां उन्हें समय रहते एलपीजी उपलब्ध कराने को भी तैयार है। लेकिन शर्त यह है कि ग्राहक को इसके लिए घरेलू गैस की गैर रियायती कीमत चुकानी पड़ेगी।


जब तेल कंपनियां आश्वस्त हो जाएंगी कि ग्राहक के यहां कनेक्शन का दोहराव नहीं हुआ है तब उसे रियायती सिलेंडर का लाभ मिलना शुरू होगा। दूसरी ओर 31 अक्तूबर तक अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) फॉर्म नहीं जमा करने वाले पुराने ग्राहकों का कनेक्शन काट देने का फरमान भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed