{"_id":"5cc4704c-12e5-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"mukesh-ambani-richest-indian-with-personal-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी सबसे धनी भारतीय","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मुकेश अंबानी सबसे धनी भारतीय
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 10 Oct 2012 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई गिरावट के बावजूद अब भी सर्वाधिक धनी भारतीय व्यक्ति बने हुए हैं। स्टील किंग कहे जाने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल भारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश के बाद दूसरे पायदान पर हैं।
हुरून रिपोर्ट इंक की तरफ से जारी सर्वाधिक धनी भारतीय उद्योगपतियों की सूची में अंबानी 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं, जबकि लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के उद्यमी एलएन मितल 16.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हैं।
देश की दिग्गज आईटी कंपनी चलाने वाले अजीम प्रेमजी 12.3 अरब डॉलर के साथ अरबपतियों की इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में सन फार्मा के दिलीप सांघवी चौथे, टाटा समूह के पालोनजी मिस्त्री पांचवें, एस्सार एनर्जी के शशि एवं रवि रूइया छठे, गोदरेज समूह के एडी गोदरेज सातवें, डीएलएफ के केपी सिंह आठवें, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला नौवें और भारती समूह के सुनील भारती मित्तल दसवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी की प्रमुख सावित्री जिंदल 6.2 अरब डॉलर की संपति के साथ इस सूची में 12वें स्थान पर मौजूद हैं। वह धनी भारतीयों की सूची में अग्रणी महिला उद्यमी हैं। मीडिया व्यवसाय की जुडीं बेनेट कोलमैन की इंदु जैन और एचटी समूह की शोभना भरतिया भी महिला अरबपतियों के रूप में शामिल हैं।
रिलायंस इनफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख अनिल अंबानी 5.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हुरून की इस सूची में 13वें स्थान पर हैं, जबकि हीरो मोटर के बीएल मुंजाल और उनका परिवार 16वें स्थान पर है। बजाज ऑटो के राहुल बजाज 19वें जी नेटवर्क्स के सुभाष चंद्रा 22वें, इनफोसिस के एनआर नारायणमूर्ति 37वें और जेपी एसोसिएट्स के जयप्रकाश गौड़ 47वें स्थान पर हैं।