फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   motor insurance rate will hike

रुपए की बीमारी का असर, मोटर इंश्योरेंस पर भी

Mon, 09 Sep 2013 07:46 PM IST
Updated Mon, 09 Sep 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
motor insurance rate will hike
रुपए में गिरावट की मार प्रीमियम में बढ़ोतरी के तौर पर जल्द ही आपके मोटर इंश्योरेंस पर भी पड़ सकती है।
विज्ञापन


रुपए के लुढ़कने से आयातित कल-पुर्जों (पार्ट्स) की लागत ज्यादा बैठने के चलते साधारण बीमा कंपनियां मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं।

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के सीईओ अमरनाथ अनंतनारायणन का कहना है कि मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम कार के मूल्य पर आधारित होता है।

ऐसे में पुर्जों का आयात महंगा होने से अगर कारों की कीमतें बढ़ रही हैं, तो इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि मई से अब तक रुपए में करीब 20 फीसदी तक गिरावट के चलते ज्यादातर ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी हैं।

ऐसे में इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी भी संभव है।

फ्यूचर जेनराली इंडिया के सीएमडी केजी कृष्णमूर्ति के मुताबिक पुर्जों का निर्यात महंगा होने से हमारे लिए क्लेम सेटेलमेंट की लागत बढ़ रही है।

ऐसे में मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed