फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   modi government take decision after shivsena opposition

शिवसेना के विरोध के बावजूद मोदी सरकार करेगी ये फैसला!

Thu, 17 Jul 2014 08:45 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
modi government take decision after shivsena opposition

परमाणु बिजली को बढ़ावा देने की रणनीति पर चल रही केंद्र की एनडीए सरकार सहयोगी शिव सेना के विरोध के बावजूद महाराष्ट्र के जैतपुर में प्रस्तावित 9900 मेगावाट के परमाणु बिजली संयंत्र के बारे में जल्द ही फ्रांस के साथ फिर से बातचीत शुरू करेगी।

विज्ञापन


हाल ही में पेश आम बजट में परमाणु सेक्टर के लिए आवंटन में अच्छी वृद्धि करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के इस पहल से महाराष्ट्र में भाजपा की अहम सहयोगी शिव सेना के साथ रिश्तों में तल्खी आ सकती है।
विज्ञापन


शिव सेना इस परियोजना का विरोध करती रही है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मोदी सरकार को करना है फैसला

modi government take decision after shivsena opposition

पिछले दिनों भारत दौरे पर आए फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस की प्रधानमंत्री मोदी और अन्य मंत्रियों के साथ हुई मुलाकात में इस बारे में चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि भारत के शीर्ष नेतृत्व ने फ्रांस को आश्वस्त किया है कि वह जैतपुर परमाणु संयंत्र की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ने के तरीकों पर वार्ता शुरू करेगा। वैसे शिव सेना जैतपुर परमाणु संयंत्र का कड़ा विरोध करती रही है।

कुछ साल पहले उसने हिंसक विरोध प्रदर्शन भी किए थे। सवाल यह है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कैसे अपनी सहयोगी को साधेगी। जैतपुर संयंत्र पर फ्रांस की परमाणु उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी अरेवा एसए और न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के बीच मार्च में बातचीत रुक गई थी।

सरकार ने बढ़ाया बजट

modi government take decision after shivsena opposition

जहां तक परमाणु ऊर्जा के विकास को प्राथमिकता देने की बात है तो नई सरकार ने आम बजट में इस सेक्टर में आवंटन पिछले साल के 6073.72 करोड़ से बढ़ाकर 8213.42 करोड़ रुपये कर मंशा जाहिर कर दी है।

सरकार ने राजस्थान एटॉमिक पावर स्टेशन, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च के लिए बजट में मामूली वृद्धि की है लेकिन तमिलनाडु के कुडनकुलम में नेबरहुड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए आवंटन 20 करोड़ से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया है।

इसी तरह एनपीसीआईएल में निवेश को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 643 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकार ने हैवी वाटर पुल मैनेजमेंट के लिए बजट में 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed