फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Microsoft unwraps first non-Nokia Lumia

बिना नोकिया ब्रांड के पहला लूमिया लांच करेगी माइक्रोसॉफ्ट

Mon, 10 Nov 2014 09:01 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 10 Nov 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Microsoft unwraps first non-Nokia Lumia

माइक्रोसॉफ्ट बिना नोकिया ब्रांडिंग के अगले सप्ताह अपना पहला लूमिया स्मार्टफोन लांच करेगी। अप्रैल में नोकिया के डिवाइस एवं सर्विस यूनिट का अधिग्रहण करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट नोकिया ब्रांड नाम के तहत मोबाइल फोन लांच कर चुकी है।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने अक्तूबर में इसकी पुष्टि की थी कि वह री-ब्रांडिंग के मद्देनजर काम कर रही है। इसके तहत स्मार्टफोन, वेबसाइट, पुराने सोशल मीडिया अकाउंट से नोकिया मार्क हट जाएंगे। बिना नोकिया मार्क के पहला स्मार्टफोन जल्द आएगा। नोकिया 130 जैसे सस्ते फोन जो विंडोज पर नहीं चलते हैं, वह माइक्रोसॉफ्ट पोर्टफोलियो में नोकिया ब्रांड नाम के साथ आगे भी बने रहेंगे। कंपनी की योजना 11 नवंबर को नया लूमिया लांच करने की है।
विज्ञापन


ब्लॉग पोस्ट पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के नए लूमिया का डिस्प्ले पांच इंच का होगा। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज स्नेपड्रैगन 200 चिपसेट, ड्यूल सिम, 1जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज क्षमता जैसी खासियत होगी। यह इस साल के शुरू में लांच किए गए लूमिया 635 की तरह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed