फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   MF asset base may rise to Rs 20 trillion in next 4-5 yrs: AMFI

म्यूचुअल फंड की परिसंपत्ति पांच साल में होगी 20 लाख करोड़

Thu, 03 Jul 2014 06:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 03 Jul 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
MF asset base may rise to Rs 20 trillion in next 4-5 yrs: AMFI

देश में म्यूचुअल फंडों का कुल एसेट बेस (परिसंपत्ति आधार) अगले चार-पांच वर्षों में मौजूदा 9.85 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) का कहना है कि देश में म्यूचुअल फंडों के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं और पारिवारिक बचत को म्यूचुअल फंड में लगाने के लिए लोगों को आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस साल 31 मार्च को 45 म्यूचुअल फंड हाउसों के प्रबंधन में कुल परिसंपत्ति आठ लाख करोड़ रुपये की थी, जो 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान बढ़कर 9.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान इस साल मई में यह 10.11 लाख करोड़ रुपये पर भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमएफआई का कहना है कि निवेशकों की संख्या में वृद्धि, छोटे शहरों से ज्यादा निवेश आने और वितरकों की संख्या बढ़ने से अगले चार-पांच वर्षों में देश की कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्ति बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। यह अनुमान इस क्षेत्र के लिए काफी उत्साहजनक है क्योंकि पिछले कुछ सालों में इसकी विकास दर काफी कम रही थी।


पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाने पड़े। इस साल फरवरी में सेबी ने म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए पहली बार एक दीर्घकालीन नीति बनाई, जिसमें कई तरह के लाभों की घोषणा और कारोबार बढ़ने के उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed