फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   market closes on lower note

भारतीय बाजार रूठा, गिरावट के साथ हुए बंद

Fri, 26 Oct 2012 05:07 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Oct 2012 05:07 PM IST
विज्ञापन
market closes on lower note

भारतीय बाजार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली का बुरा सामना करना पड़ा। पूरे दिन बाजार कमजोर रहे और अंत में 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 133.29 की गिरावट के साथ 18,625.34 के स्तर पर और निफ्टी 41.00 अंक की गिरावट के साथ 5,664.30 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


एशिया के बाजारों का हाल कुछ अच्छा नहीं रहा जापान का निक्केई 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 8,933 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1 फीसदी गिरकर 21,546 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


भारत के घरेलू बाजारों में निफ्टी के सबसे बड़े लूजर की बात की जाए तो आज पंजाब नैशनल बैंक का टॉप है। तिमाही के निराशाजनक नतीजों के चलते बैंक के शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट रही। जेपी एसोसिएट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। बाजार को थोड़ी बहुत मजबूती महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed