{"_id":"ca7e7a6e-1f6b-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mallya-thanks-almighty-for-losing-billionaire-tag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबपति दर्जा गंवाने पर माल्या ने कहा, शुक्रिया ऊपरवाले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अरबपति दर्जा गंवाने पर माल्या ने कहा, शुक्रिया ऊपरवाले
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 06:20 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या ने अरबपति का दर्जा खोने पर ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जाहिर की कि इससे लोगों को उनसे कम जलन होगी, उन्हें लेकर कम पागलपन होगा और उन पर कम आक्षेप लगेंगे।
विज्ञापन
‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ के तौर पर जाने जाने वाले माल्या फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके विमानन कारोबार में चल रहे बुरे वक्त से उनका नेटवर्थ एक अरब डॉलर से कम हो गया। फोर्ब्स द्वारा जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की ताजा सूची में माल्या 80 करोड़ डॉलर (4,285 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 73वें स्थान पर हैं। पिछले साल वह 1.1 अरब डॉलर के साथ 49वें स्थान पर थे।
विज्ञापन
नई सूची पर अपनी प्रतिक्रिया में किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्विट किया कि, ‘ऊपरवाले का शुक्रिया कि फोर्ब्स ने मुझे तथाकथित अरबपतियों की सूची से बाहर कर दिया। इसका अर्थ होगा कम जलन, कम पागलपन और कम आक्षेप।’
विज्ञापन