{"_id":"6b195dea-9253-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mallya-has-not-given-any-revival-plan-so-far-says-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या ने अभी तक नहीं दिया रिवाइवल प्लान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
माल्या ने अभी तक नहीं दिया रिवाइवल प्लान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Mar 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने कहा है कि किंगफिशर एयरलाइंस ने अपना परिचालन फिर से शुरू करने के लिए अभी तक कोई रिवाइवल प्लान नहीं दिया है। जबकि, बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन
नागरिक विमानन मंत्री अजित सिंह ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि किंगफिशर को डीजीसीए को संतुष्ट करना होगा, ताकि वह अपना सुरक्षित परिचालन शुरू कर सके। इसके लिए उन्हें एक फाइनेंशियल रिवाइवल प्लान देना होगा। अभी तक माल्या ने ऐसा कोई प्लान नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। कई कर्मचारी कंपनी छोड़ चुके हैं। इस बीच, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वह माल्या के स्वामित्व वाली रॉयल चैलेंजर बंगलूरू (आरसीबी) के आईपीएल मैच में बाधा उत्पन्न करेंगे।
विज्ञापन
इस मसले पर क्या सरकार हस्तक्षेप करेगी, इस सवाल के जवाब में विमानन मंत्री ने कहा कि इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
कर्मचारियों और शेयरधारकों का बकाया चुकाने में विफल रहने पर किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कंपनी के पास अपना परमिट रिन्यू कराने और उड़ानें शुरू करने के लिए दो साल का समय है।