फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   make service sector competitive by reducing prices: Jaitley

कीमत घटाकर सेवा क्षेत्र को बनाएं प्रतिस्पर्धी : जेटली

Thu, 13 Nov 2014 08:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
make service sector competitive by reducing prices: Jaitley

भारत में तेजी से उभरते सेवा क्षेत्र को अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय वित्त, कंपनी मामलों तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि इसकी कीमत घटा कर प्रतिस्पर्धा को और तेज करें ताकि इसका निर्यात ज्यादा से ज्यादा हो सके।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि सेवा क्षेत्र तो आसानी से पाने वाला फल है। सेवा क्षेत्र में पर्यटन, अनुसंधान और विकास, शिक्षा आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बिना गहन प्रयास किए बेहतर सफलता पाई जा सकती है। कोशिश यह करनी होगी कि इसमें पारंगत हों और इसकी लागत कम करें ताकि इसकी कीमत प्रतिस्पर्धात्मक हो सके। एक बार इसकी कीमत कम हो जाएगी तो फिर निर्यात बाजार में भी हमारी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समय सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था में 57 फीसदी का योगदान कर रहा है। इसका निर्यात बढ़ा कर न सिर्फ अर्थव्यवस्था में ज्यादा विदेशी मुद्रा आ सकती है बल्कि यहां घरेलू बाजार में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दिया जा सकता है। इस समय विनिर्माण क्षेत्र की हालत कुछ ठीक नहीं है और इसका अर्थव्यवस्था में योगदान घटकर 15 फीसदी तक सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में भी ज्यादा लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है, इसलिए सेवा क्षेत्र ही एकमात्र आशा की किरण दिखती है। इस क्षेत्र में आक्रामक ढंग से काम करना होगा। फूंक-फूंक कर कदम रखने की नीति पर अमल करने से काम नहीं चलेगा। इस समय देश से करीब 151 अरब डॉलर के बराबर राशि का सेवाओं का निर्यात होता है जो कि कुल वैश्विक निर्यात का महज 3.3 फीसदी है। इसमें भी सूचना प्रौद्योगिकी और इससे जुड़े निर्यात का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed