फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mahindra Logistics acquires majority stake in LORDS Freight

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने किया लॉर्ड्स फ्रेट इंडिया का अधिग्रहण

Thu, 21 Aug 2014 08:56 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Logistics acquires majority stake in LORDS Freight

महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (एमएलएल) ने लॉर्ड्स फ्रेट इंडिया में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस सौदे से कंपनी की विस्तार योजना को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन


महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के सीईओ पिरोजशॉ सरकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश की अग्रणी एकीकृत लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी बनना है। लॉर्ड्स फ्रेट के अधिग्रहण के साथ कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार जारी रखेगी। यह हमारा पहला निवेश है। हम अपने ग्राहक सेवाओं को जो सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, उसे निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा पार्टनर्स के मैनेजिंग पार्टनर पराग शाह का कहना है कि इस वर्ष के शुरुआत में हमने केदार कैपिटल के साथ साझेदारी की थी। हम महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का आईपीओ लाने की तैयारी भी कर रहे हैं। हमने 6,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। लॉर्ड्स फ्रेट का अधिग्रहण इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉर्ड्स फ्रेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन शम्सुद्दीन अहमद का कहना है कि हम महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के साथ कार्य करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एमएलएल द्वारा किए गए निवेश से हमें अपनी क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी का विस्तार करने के लिए रणनीति बनाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed