फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Maharashtra government provide 3 more subsidised cylinders

महाराष्ट्र में एक लाख तक आय पर नौ रियायती सिलेंडर

Thu, 08 Nov 2012 11:30 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Nov 2012 11:30 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra government provide 3 more subsidised cylinders
महाराष्ट्र सरकार ने एक लाख रुपये तक आय वालों को एक साल में रसोई गैस के नौ रियायती गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। इस फैसले से गरीबी रेखा से नीचे (पीले राशनकार्ड) और गरीबी रेखा से ऊपर (नारंगी राशनकार्ड) रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि छह सिलेंडरों पर केंद्र सब्सिडी देगी। बाकी तीन गैस सिलेंडरों पर अतिरिक्त खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। महाराष्ट्र में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या करीब एक करोड़ 75 लाख है। इससे एक करोड़ 40 लाख लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार पर 1600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा रियायती सिलेंडरों की संख्या छह पर सीमित करने के बाद कुछ कांग्रेस शासित राज्यों ने तीन अतिरिक्त सिलेंडर देने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed