ब्रिटेन ने कहा, भारत में बनी मैगी में नहीं कोई खराबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी के लिए बहुत दिनों बाद राहत की खबर आई है। ब्रिटेन की खाद्य नियामक फूड स्टैंडर्ड एजेंसी (एफएसए) ने भारत में निर्मित मैगी को क्लीन चिट दे दी है।
एफएसए के अनुसार इसमें लेड की मात्रा यूरोपियन यूनियन द्वारा स्वीकृत सीमा के भीतर है। एफएसए ने बताया कि भारत की घटनाओं को देखते हुए एहतियात के तौर पर मैगी के नमूनों की जांच की गई थी। नेस्ले इंडिया कनाडा, ब्रिटेन, सिंगापुर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक निर्यात की जाती है।
900 नमूनों की हुई जांच
कुल मिलाकर 900 नमूने लिए गए थे। नेस्ले ने बताया था कि कंपनी भारत से केवल मसाला फ्लेवर नूडल्स का आयात करती है।
इस वैरिएंट के साथ दूसरों का भी परीक्षण किया गया। स्थानीय स्तर पर जांच के अलावा एजेंसी ने नेस्ले से उसके द्वारा की गई जांच के परिणाम भी मांगे थे। सभी को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि मैगी खाने वालों के लिए चिंता की बात नहीं है। कई दूसरे देशों के खाद्य नियामकों ने भी मैगी को खाने के लिए सुरक्षित बताया है।
इनमें वियतनाम फूड एडमिनिस्ट्रेशन तथा ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की एग्री फूड एंड वेटरनेरी अथॉरिटी शामिल हैं।