{"_id":"b06d533e-0f99-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"lpg-gas-cylinder-more-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"और बढ़ी महंगाई, एलपीजी सिलेंडर 11.42 रुपये महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
और बढ़ी महंगाई, एलपीजी सिलेंडर 11.42 रुपये महंगा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Oct 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई से जूझ रही जनता पर दोहरी मार पड़ी है। सरकार ने सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले दोनों प्रकार के गैस सिलेंडर पर 11.42 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि करने का ऐलान किया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक डीलरों का कमीशन बढ़ाने के लिए यह फैसला लेना पड़ा है।
मंत्रालय ने कहा कि अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडरों पर डीलर कमीशन 25.83 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 37.25 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। डीलर कमीशन बढ़ाने का अतिरिक्त बोझ सरकार ने उपभोक्ताओं पर डाला है। इससे पूर्व सरकार एक परिवार के लिए एक साल में सब्सिडी वाले 6 गैस सिलेंडर का कोटा निर्धारित कर चुकी है। सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में अब सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 399 रुपये की बजाय 410.42 रुपये में मिलेगा।