{"_id":"ffa09d494dbd1c71b1d006e85c90377c","slug":"loans-may-be-cheaper-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अगले माह सस्ता हो सकता है कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुशखबरी: अगले माह सस्ता हो सकता है कर्ज
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Thu, 08 Jan 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा एमएल) महंगाई में नरमी से आर्थिक विकास (ग्रोथ) को सहारा मिलेगा। इसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फरवरी में प्रस्तावित अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दर में चौथाई फीसदी (25 आधार अंक) की कटौती कर सकता है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि मार्च में रुपये का भाव 62 रुपये प्रति डॉलर पर रहने के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से निर्धारित लक्ष्य, जनवरी 2015 में आठ फीसदी और जनवरी 2016 तक 6 फीसदी के दायरे में आने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
ऐसे में नए साल में हर ओर से अनुकूल होते माहौल के बीच आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन 3 फरवरी को अपनी मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही इस साल आरबीआई की ओर से कुल 75 आधार अंकों की कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन