फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   lack of gas hits 488 million units of power production

गैस की किल्लत, नहीं बन सकी 488 करोड़ यूनिट बिजली

Tue, 16 Dec 2014 09:25 AM IST
नई दिल्ली/ राजीव कुमार
नई दिल्ली/ राजीव कुमार Updated Tue, 16 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
lack of gas hits 488 million units of power production

गैस की भारी किल्लत की वजह से अक्तूबर माह में 488.6 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन का नहीं हो सका है। गैस की आपूर्ति में कमी की वजह से गैस आधारित निजी बिजली उत्पादकों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के मुताबिक गैस आधारित निजी बिजली उत्पादक गैस की किल्लत की वजह से 320 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं कर सके। गैस आधारित 24 निजी बिजली उत्पादकों को बिजली उत्पादन के लिए 32.81 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमएमएससीएमडी) गैस आवंटित की गई है, जबकि उन्हें अक्तूबर माह के दौरान महज 2.63 एमएमएससीएमडी गैस की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


सीईए की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के गैस आधारित बिजली प्लांट से अक्तूबर माह के दौरान गैस की कमी की वजह से लगभग 36 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया जा सका। देश में 19 राज्यों के गैस आधारित बिजली संयंत्रों के लिए 22.49 एमएमएससीएमडी गैस का आवंटन किया गया है, जबकि उन्हें इस दौरान 12 एमएमएससीएमडी गैस की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के गैस आधारित प्लांट को अक्तूबर माह में 8.59 एमएमएससीएमडी गैस की आपूर्ति की गई, जबकि उनका आवंटन 31.51 एमएमएससीएमडी है। इस कारण केंद्र सरकार की गैस आधारित पावर प्लांट के उत्पादन में अक्तूबर महीने में 132 करोड़ यूनिट बिजली की कमी दर्ज की गई।

सीईए की रिपोर्ट के मुताबिक एडमिनिस्टर्ड प्राइसिंग मैकेनिज्म (एपीएम) के तहत अक्तूबर महीने में बिजली उत्पादक प्लांट को 37.15 एमएमएससीएमडी गैस की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन वास्तव में यह आपूर्ति 17.52 एमएमएससीएमडी की रही।


सरकार गैस आधारित पावर प्लांट को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस पूलिंग करने की स्कीम लाने पर विचार कर रही है, लेकिन गैस पूलिंग से उत्पादित बिजली की कीमत में बढ़ोतरी नहीं होने देने के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता पर भी विचार किया जा रहा है। इन पावर प्लांट को व्यावहारिक बनाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। सरकार ने इसके लिए रिजर्व बैंक इन प्लांट के वित्तीय रिस्ट्रक्चरिंग का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed