फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   know what is gold rate, gold rate down

सोना हुआ सस्ता, जानिए आज का भाव

Thu, 05 Jun 2014 08:22 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
know what is gold rate, gold rate down

विदेशी बाजारों के मिलेजुले रूझान और घरेलू स्तर पर ग्राहकी कमजोर पड़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये फिसलकर 27,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी पिछले कारोबारी दिवस के 40,400 रुपये के स्तर पर टिकी रही।

विज्ञापन


लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत की तेजी लेकर 12,44.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि बढ़त के बावजूद यह अभी चार महीने के न्यूनतम स्तर 1,240.61 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। इस दौरान अमेरिकी सोना वायदा में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह गत कारोबारी दिवस के 1,244.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर टिका रहा।
विज्ञापन

विदेशों में सोने का रहा कैसा रूख?

know what is gold rate, gold rate down

विश्लेषकों के मुताबिक यूरोपीय केंद्रीय बैंक की होने वाली बैठक में ब्याज दर में कटौती किए जाने की आशंका और यूरो के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में मिश्रित रूख बना है।

इस दौरान चांदी 0.1 प्रतिशत गिरकर 18.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। घरेलू स्तर पर कीमत में और कमी आने की उम्मीद में ग्राहकी कमजोर पड़ने से सोने पर दबाव देखा गया।

इस दौरान सोना स्टैंडर्ड 60 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 27,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ। मांग घटने से लगातार दूसरे दिवस चांदी में स्थिरता रही। हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed