फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Kingfisher will give paymet of october before Christmas

किंगफिशर क्रिसमस के पहले देगी अक्तूबर का वेतन

Wed, 24 Oct 2012 07:01 PM IST
मुंबई/नई दिल्ली/एजेंसी
मुंबई/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 24 Oct 2012 07:01 PM IST
विज्ञापन
Kingfisher will give paymet of october before Christmas

बकाया वेतन भुगतान को लेकर हड़ताली कर्मचारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए किंगफिशर प्रबंधन ने कहा है कि वह अक्तूबर का वेतन क्रिसमस से पहले दे देगा। साथ ही प्रबंधन का दावा है कि अधिकतर कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम शुरू करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों को भेजे पत्र में एयरलाइन के सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें कई पत्र मिले हैं, जिसमें आंशिक तालाबंदी के दौरान वेतन की स्थिति के बारे में पूछा गया है। साथ ही पत्र में दिसंबर माह का वेतन 31 दिसंबर 2012 के एक सप्ताह पहले देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी सभी कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन इस साल क्रिसमस से पहले दे देगी। अग्रवाल ने इस बात से इनकार किया कि कर्मचारियों का बड़ा तबका कंपनी की पूर्व में की गई पेशकश के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश कर्मचारियों ने 26 अक्तूबर से कामकाज शुरू करने करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पूछा गया कि वेतन भुगतान के लिए पैसा कहां से आएगा तो अग्रवाल ने स्रोत बताने से इनकार कर दिया।किंगफिशर के कर्मचारी इस साल मार्च तक के वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर 29 सितंबर से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कंपनी को एक अक्तूबर से आंशिक तालाबंदी की घोषणा करनी पड़ी।


इस वजह से विमानन नियामक डीजीसीए ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसे पहले प्रबंधकों ने कर्मचारियों को सात महीने के बकाया में से तीन महीने का वेतन दीपावली से पहले भुगतान करने की पेशकश की है लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed