फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Kingfisher employee may surround the Formula-1 track

किंगफिशर कर्मचारी घेर सकते हैं फॉर्मूला-1 ट्रैक

Thu, 25 Oct 2012 12:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 12:21 PM IST
विज्ञापन
Kingfisher employee may surround the Formula-1 track

पिछले कई महीनों से कर्मचारियों की हड़ताल और 23 दिन से तालाबंदी झेल रही किंगफिशर एयरलाइंस की मुसीबतें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी विजय माल्या को घेरने की रणनीति बना रहे है। इसके चलते ग्रेटर नोएडा में फॉर्मूला-1 ट्रैक को घेरने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार माल्या 26 अक्टूबर को दिल्ली आ रहे है और यह कर्मचारियों को चार महीने के लिए वेतन भुगतान की अंतिम तिथि है। फॉर्मूला-1 की रेस में शामिल हो रहे यूबी समूह के अध्यक्ष से भी किंगफिशर कर्मचारी बेहद नाराज है। जब भी उनसे वेतन के बारे में पुछा जाता है तो वह चुप्पी साध लेते है।
विज्ञापन


किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से है कि वे अपने मुद्दों को लेकर माल्या से सीधे बात की मांग कर रहे है लेकिन ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिसके चलते उन्हें फॉर्मूला-1 में इस मौके की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि किंगफिशर कर्मचारियों को इस साल मार्च से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 29 सितंबर से काम पर आना बंद किया हुआ है। हड़ताल के चलते प्रबंधन ने एक अक्टूबर से आंशिक तालाबंदी की घोषणा कर दी थी, इसे बाद में बढ़ा दिया गया था। इसी के मद्देनजर विमानन महानिदेशालय ने 20 अक्टूबर को किंगफिशर का उड़ान लाइसेंस निलंबित करने का निर्णय किया था।


डीजीसीए का कहना है कि जब तक एयरलाइन अपनी उड़ानों का नियमित शिड्यूल नहीं तय करती और कर्मियों के वेतन व अन्य वित्तीय मामलों का संतोषजनक हल नहीं निकालती लाइसेंस निलंबित ही रहेगा। यदि हालात और बिगड़े तो लाइसेंस रद भी किया जा सकता है। तभी से प्रबंधन कर्मचारियों के साथ वार्ता कर उन्हें मनाने की कोशिश में जुटा है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed