{"_id":"a04031a6-115c-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"kingfisher-booking-tickets-will-be-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर की टिकट बुकिंग पर लगेगी रोक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किंगफिशर की टिकट बुकिंग पर लगेगी रोक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 08 Oct 2012 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) किंगफिशर एयरलाइंस पर 13 अक्तूबर और उससे आगे के टिकटों की अग्रिम बुकिंग पर रोक लगाएगा। डीजीसीए के महानिदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि किंगफिशर के टिकटों की अग्रिम बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को टिकट की अग्रिम बुकिंग करने से रोकने के लिए पत्र लिखा जाएगा। कंपनी को कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर पायलटों और कर्मचारियों के हड़ताल के कारण किंगफिशर ने 12 अक्टूबर तक अस्थाई लॉक आउट का एलान कर रखा है।
डीजीसीए ने लॉकआउट के एलान के बाद किंगफिशर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। किंगफिशर ने अभी तक डीजीसीए के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। किंगफिशर को अक्सर उड़ान रद्द करने और उसके कारण यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को संज्ञान में लेते हुए यह नोटिस जारी किया गया है।