{"_id":"ae863172-4e9f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jobs-come-up-short-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष कम आए रोजगार के मौके","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इस वर्ष कम आए रोजगार के मौके
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में रोजगार के मौके तलाश रहे युवाओं को इस वर्ष उम्मीद से कम अवसर उपलब्ध हो सके हैं। उद्योग संगठन एसोचैम की माने तो तमाम क्षेत्रों में 1 जनवरी से 15 दिसंबर के बीच रोजगार सृजन में 21 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। देश में रोजगार के रुझान पर किये गए विश्लेषण के मुताबिक वर्ष भर में कुल 5 लाख 30 हजार रोजगार के अवसर विभिन्न क्षेत्रों में आए हैं। साल की पहली छमाही में 2 लाख 80 हजार और जुलाई-दिसंबर के बीच 2 लाख 40 हजार नई नौकरियों का सृजन हुआ है।
विज्ञापन
मौजूदा वर्ष में दिल्ली-एनसीआर में सर्वाधिक रोजगार के मौके आए हैं। एसोचैम के महासचिव डीएस रावत के मुताबिक यहां 1 लाख 10 हजार रोजगार के अवसर इस वर्ष सृजित हुए हैं। जबकि मुंबई में 77 हजार, बंगलूरू में 75 हजार, चेन्नई 44 हजार और कोलकाता में 25 हजार रोजगार के मौके आए हैं।
विज्ञापन
एसोचैम के मुताबिक इस वर्ष सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार नौकरियां आई है। शिक्षा के क्षेत्र में 34,500, बीमा में 27,100, बैंकिंग में 24,500, ऑटोमोबाइल 22,890, वित्तीय सेवा में 22,500, मैन्यूफैक्चरिंग में 20,400, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 18,650, आतिथ्य में 16,100 और आईटी हार्डवेयर के क्षेत्र में 15,600 रोजगार के अवसर आए हैं।
विज्ञापन
दिलचस्प यह है कि वर्ष की पहली छमाही में केवल शिक्षा के क्षेत्र में 16 फीसदी रोजगार में इजाफा हुआ है। अन्य क्षेत्रों में रोजगार के मौके 10-50 फीसदी तक कम हुए हैं। जबकि दूसरी छमाही में अब तक विमानन क्षेत्र में सर्वाधिक 78 फीसदी रोजगार सृजन हुआ है। खेल के क्षेत्र में 41 फीसदी और रिटेल में 6 फीसदी नई नौकरी के अवसर आए हैं। इसके अलावा शेष क्षेत्रों के रोजगार दर में 1-46 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।