फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Job opportunities to grow fastest in India: CFO survey

नई नौकरियां देने में सबसे आगे रहेगा भारत

Sat, 04 Apr 2015 11:19 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Sat, 04 Apr 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities to grow fastest in India: CFO survey

नई नौकरियों के अवसर पैदा करने में भारत दुनिया में सबसे आगे रहेगा। यह बात अमेरिकन एक्सप्रेस और सीएफओ रिसर्च की एक साझा सर्वे रिपोर्ट में कही गई है। सर्वे में वित्तीय क्षेत्र के 78 फीसदी दिग्गजों ने भारत में अपने कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जो कि नौकरियों के नए अवसर पैदा करने में सहायक साबित होगा।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक भारत में जहां कारोबार और नौकरियों में बढ़ोतरी की संभावना मानने वाले प्रतिभागी 78 फीसदी रहे, वहीं अमेरिका में ऐसी संभावना देखने वालों का अनुपात 61 रहा, जबकि चीन में यह 51 फीसदी ही रहा। सर्वे के मुताबिक भारत में 29 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि उनकी कंपनी में  काम करने वाले लोगों की संख्या कंपनी की आय की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ी है। करीब 48 फीसदी ने इसमें दोगुनी बढ़ोतरी होने की बात कही। हालांकि सर्वे में शामिल 22 फीसदी प्रतिभागियों ने कुशल कर्मचारियों की कमी की बात भी कही।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक एशिया और ऑस्ट्रेलिया में करीब 37 फीसदी एक्जीक्यूटिव ने रोजगार की संभावनाओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई। इसके विपरीत 23 फीसदी प्रतिभागियों ने इसमें कमी आने की आशंका जताई। जापान में 29 फीसदी प्रतिभागियों ने नौकरियों में इजाफा होने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में 39 फीसदी और हांगकांग में 31 फीसदी प्रतिभागियों ने नौकरियों के अवसरों में कमी आने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed