फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   job demand rises monster report

खुशखबरी! नौकरियों में लौट रहा तेजी का दौर

Tue, 16 Oct 2012 07:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Oct 2012 07:05 PM IST
विज्ञापन
job demand rises monster report
आईटी, रिटेल, हेल्थ केयर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में सुधार के चलते सितंबर में देश में भर्तियों में तेजी देखने को मिली है। यह बात नौकरी संबंधी वेबसाइट मॉन्सटर डॉट कॉम ने अपने एक अध्ययन में कही है। रिपोर्ट में देश में नौकरियों की ऑनलाइन मांग पर आधारित मॉन्स्टर डॉट कॉम के इम्प्लॉयमेंट इनडेक्स में छह अंकों या 3.12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन


सितंबर में यह सूचकांक 132 अंक पर पहुंच गया, जबकि अगस्त में यह 126 अंक के स्तर पर था। सालाना आधार पर इसमें 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर 2011 में यह 121 अंक पर था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कठिन आर्थिक हालात में भी आईटी, आईटीई, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाओं, ऑटो, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, ट्रैवल और मीडिया जैसे क्षेत्रों में भर्तियों की स्थिति में सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन


हालांकि विकास दर के इकाई अंकों में बने रहने के चलते नौकरियों को लेकर कंपनियों का किफायत और सावधानी बरतने का रवैया अगले कुछ महीनों के दौरान बना रहने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। अध्ययन में शामिल देश के 27 में से 26 उद्योगों में नौकरियों में सुधार आने की बात रिपोर्ट में कही गई है। गिरावट केवल तेल एवं गैस उद्योग में देखने को मिली है। नई नौकरियां देने के मामले में कंपनियों की पहली पसंद पेशेवर और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों को सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, कस्टमर सर्विस, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, बिजनेस डेवलपमेंट, एचआर, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक, होटल उद्योग जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने अपने यहां नौकरी देने में रुचि दिखाई। देश के 13 शहरों में किए गए इस अध्ययन के मुताबिक मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, कोच्चि, बड़ौदा और कोयंबटूर में नौकरी की ऑनलाइन मांग में तेजी दर्ज की गई। बंगलूरू व जयपुर में स्थिति यथावत बनी रही, जबकि अन्य शहरों में इसमें कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed