फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   IT return filers using jokes to encourage taxpayers

चुटकुलों से आयकरदाताओं को रिझा रही कंपनियां

Fri, 07 Aug 2015 03:38 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
IT return filers using jokes to encourage taxpayers

आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है और रिटर्न भरवाने वाली कंपनियां आयकर दाताओं को रिझाने में जुट गयी हैं।

विज्ञापन


अपने ग्राहकों से टैक्स रिटर्न समय से भरवाने के लिए कंपनियां साल दर साल सादे ई-मेल से सूचना देने के बजाय तरह-तरह के उपाय इस्तेमाल करती हैं। कभी फाइन लगने के नाम पर,तो कभी जग हसायी होने के नाम पर ग्राहकों को डराया जाता है।

इस बार एक कंपनी ने चुटकुले का सहारा लिया है।

गौरतलब है कि यह केवल सरकार की मदद करने का तरीका नहीं है वरन अपनी सेवाओं का प्रचार भी कंपनियां इस प्रकार कर रही है, क्योंकि वे ग्राहकों से इस कार्य का अच्छा खासा पैसा लेती हैं।
विज्ञापन

ये है चुटकुला

IT return filers using jokes to encourage taxpayers

इस ई-मेल में कहा गया है कि आपका टैक्स रिटर्न फार्म मान्य नहीं होगा क्योंकि उसमें आपके आश्रितों की जानकारी नहीं है।

इस पर ग्राहक जवाब देता है कि 65 फीसद देश की जनता जो टैक्स नहीं भरती है,21 मिलियन अवैध आप्रवासी,देश के 1382 जेलों में बंद नौ लाख अपराधी और कई अन्य। इस पर जवाब आता है कि ये मान्य नहीं है।

इस पर ग्राहक का चकरा जाता है और आयकर रिटर्न भर्ता से पूछता है कि आप ही बताएं मैं किसको भूल गया हूं?

आगे लिखा होता है ये तो मजाक था,पर क्या आपने अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर दिया है, अगर नहीं तो जल्दी करें वरना 5000 रुपए फाइन लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed