आईएमएफ ने लागू किए सुधार, भारत को मिलेगा अधिक वोटिंग राइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने लंबे समय से लंबित कोटा सुधारों को लागू कर दिया है। इसका सीधा फायदा भारत और चीन समेत दूसरी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को मिलेगा। इन देशों के पास अब अधिक वोटिंग राइट होंगे।
आईएमएफ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने दिसंबर 2010 में ही सुधारों को मंजूरी दे दी थी लेकिन यह कई सालों से अमेरिकी संसद में अटका हुआ था।
आखिरकार अमेरिकी संसद ने पिछले साल इसे हरी झंडी दी।
पहली बार बोर्ड के सभी कार्यकारी निदेशक चुने जाएंगे
इससे भारत, चीन, ब्राजील और रूस के पहली बार आईएमएफ के 10 सबसे बड़े
सदस्यों में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। दूसरे 10 बड़े सदस्यों
में अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन हैं।
इसके अलावा छह
प्रतिशत से अधिक कोटा शेयर उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों की
तरफ स्थानांतरित हो जाएगा। साथ ही पहली बार बोर्ड के सभी कार्यकारी निदेशक
चुने जाएंगे। अब तक इनकी नियुक्ति होती थी। आईएमएफ ने स्थायी कोष को भी
बढ़ाकर करीब 659 अरब डॉलर कर दिया है।
संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि
इस कदम से उसकी विश्वसनीयता, प्रभावीपन और वैधता बढ़ेगी।